Thursday, 8 February 2018

राम नाम लेखन !!

राम से बड़ा राम का नाम, अनादिकाल से रामभक्तों की श्रद्धा, आस्था, विश्वास और भक्ति का मूलमंत्र कहा जाता है। श्रीराम की भक्ति-विधाओं में उनका जप, तप और स्मरण विख्यात विधायें कही जाती हैं। लेकिन समय के साथ रामभक्तों ने भक्ति की विधा को विस्तार देते हुए राम नाम लेखन को भी अन्य विधाओं के साथ जोड़ लिया। और राम नाम लेखन कर भक्ति भाव से  अपने आप को प्रभु से जोड़ने का निरंतर प्रयास होता है।